भोपाल में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर राज एक्सप्रेस नर्मदापुरम
शहर के कलेक्ट्रेट स्थित उपसंचालक कार्यालय के पास कृषि विस्तार अधिकारी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन अटेंडेंस में विसंगतियां हैं । इसके साथ ही उनका ग्रेड पे बढ़या जाए और भत्तों में भी वृद्धि की जाए । इन सभी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पिछले दिनों से चल रहा है। अब जल्द ही भोपाल में धरना प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है । उनका कहना है कि कई गांव ऐसे हैं जहां पर हाजिरी नहीं लगती इसके साथ ही रहने की व्यवस्था भी नहीं होती और महिलाओं को इससे काफी परेशानी होती है। कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल से गांव के कई कामों में प्रभावित हुए हैं। उनका कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान दें ।

