दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय कार्य समिति की 161वीं बैठक रांची झारखंड में हुई। इसमें हुए निर्णय के अनुसार सोमवार को भारतीय मजदूर संघ द्वारा जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की 53 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम एवं 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को सौंपा गया। मुख्य वक्ता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा रहे एवं कार्यक्रम का संचालन तथा ज्ञापन का वाचन जिला मंत्री योगेंद्र शर्मा द्वारा किया गया। पीपल चौक से रैली निकालकर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समक्ष पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। जिला कोषाध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि ज्ञापन सौंपने वालों में आंगनवाड़ी सहायिका महासंघ, राज्य कर्मचारी संघ ,पेंशनर्स महासंघ , पंचायत सचिव, सहायक सचिव महासंघ, संविदा संयुक्त संघर्ष मंच महासंघ, अध्यापक संविदा शिक्षक कर्मचारी महासंघ, पेंशनर महासंघ, वरिष्ठ नागरिक परिषद, बिजली कर्मचारी महासंघ, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ,आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ,आशा एवं आशा सुपरवाइजर कर्मचारी महासंघ, वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर महासंघ, सोशल ऑडिट कर्मचारी संघ, मोबिलाइजर संघ इत्यादि संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

