नर्मदापुरम / इटारसी / वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव को ग्राम पीपलढाना से सूचना मिली कि हरिदास यादव आपने खेत में मक्का काट रहे थे, उस दौरान उन्हे एक बड़ा सांप दिखाई दिया। वनपरिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक के निर्देशन मे वन्य जीव अभिरक्षक अभिजीत यादव सर्पमित्र अभय चौरे,मोहित मेहरा, सचिन दुलारे ने मौके पर पहुंच कर मक्के मे छिपे हुए उस (indian rock python/non venomous) अजगर प्रजाति के सांप करीब 6 फीट को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुनर्वास के लिए वनपरिक्षेत्र मे सुरक्षित स्थान पर रिलीज कर दिए।

