नर्मदापुरम / 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के पावन अवसर पर कलचूरी सोशल ग्रुप की मातृशक्ति ने हरियाली तीज उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम सांवरिया ढाणी में तिरंगा फहराया आजादी के लिए बलिदान देने वाले देश के वीर सपूतों को श्रद्धा पूर्वक नमन किया और सभी ने देश भक्ति के गीत गाकर राष्ट्रीय पर्व मनाया। मेहंदी, सावन के गीत, चूड़ियां, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ यह आयोजन भारतीय संस्कृति, परंपरा युक्त स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति और सावन के झूले तीज की उमंग ने इस पूरे उत्सव को और भी खास एवं यादगार बना दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजक मोनिका चौकसे, रश्मि चौकसे, कांता चौकसे कविता चौक से रानू चौक से हीरा चौक से पदमा चौक से कल्पना चौकसे, स्वाती चौकसे, रोशनी चौकसे, जया राय, शशि राय, सोनू राय, रजनी मालवीय, संजू मालवीय, मंजू मालवीय, चंचल चौकसे, नैंसी चौकसे आदि उपस्थित रही।

