

नर्मदापुरम / पुणे में दिनांक 14-16 अगस्त 2026 तक आयोजित सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम ने कुल चार पदक प्राप्त कर प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाया है। जूनियर वर्ग में कु. कनकश्री धारीवाल ने स्वर्ण पदक तथा सब जूनियर वर्ग में कु. अस्मी कटारिया ने कांस्य पदक प्राप्त किया । वहीं अंडर 23 वर्ग में कु. दुर्विशा पवार एवं सरगम बाथरे अंडर-19 में दोनों ने रजत पदक प्राप्त किया । टीम के कोच कमलेश बाथरे तथा मैनेजर तेज प्रकाश धारीवाला थे। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर संघ के चेयरमैन श्री विजयपाल सिंह (विधायक) अध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, भारतीय ट्रायथलॉन संघ उपाध्यक्ष जे.पी सक्सेना प्रदेश ओलंपिक संघ के सह सचिव ओ.पी अवस्थी, संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर व्यास, सहित पदाधिकारी हरीश शुक्ला, चित्रेश शर्मा, चंद्रशेखर अवस्थी, एस. एन पंडित सुधीर नेमा, रघुवीर तिवारी, प्रभु मूलचंदानी सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ियों तथा खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

