
नर्मदापुरम / स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर लघु उद्योग संघ कार्यालय, शारदा मिल पर प्रथम बार झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन समारोह में माननीया सांसद श्रीमती माया नारोलिया एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवीन शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अतिथियों ने तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस भव्य समारोह में लघु उद्योग संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्य, जिला उद्योग केंद्र का समस्त स्टाफ और सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया और एकजुट होकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अवधनारायण चौहान, उपाध्यक्ष ओम पुरोहित, सचिव महेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित संघ के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुरारी अग्रवाल, महेन्द्र आनंद, अनिल विजयवर्गीय, शैलेश कटारे, योगेश कटारे, इकबाल, आर. विमल जैन, आशीष उपाध्याय, लालसिंह चौहान, सत्या चौहान, बलवान चौहान, राजू राव, गुड्डू भाईजान, रामदास, पीयूष ई, राजेश विश्वकर्मा, भरत सिंह और इमरान सहित जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

