



नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा जय स्तंभ चौक पर ध्वजारोहण, गॉड ऑफ ऑनर, वंदे मातरम एवं जन गण मन के साथ हुई। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा आसमान गूंज उठा।
तदुपरांत गांधी चौक पर पूज्य महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद गैलरी में वीर शहीदों को नमन किया गया। नगर पालिका कार्यालय पर उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में नगर के सम्मानित नागरिकों एवं मातृशक्ति से ध्वजारोहण कराया गया। पूरे नगर में जगह-जगह तिरंगा लहराया।
मुख्य समारोह….
मुख्य समारोह *कुसुम महाविद्यालय के ऑडिटोरियम* में आयोजित हुआ।
*मुख्य अतिथि:* नर्मदापुरम सांसद *दर्शन सिंह चौधरी*
*विशिष्ट अतिथि:* विधायक *प्रेम शंकर वर्मा*, पूर्व विधायक * ओमप्रकाश रघुवंशी*, नगर पालिका अध्यक्ष *रितेश जैन*, जनपद अध्यक्ष *श्रीमती रेणुका मंडलोई*, एसडीएम *विजय राय* सहित सभी जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं लगभग 3000-4000 की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि सांसद *दर्शन सिंह चौधरी* द्वारा ध्वजारोहण कर एनसीसी बैंड एवं परेड की सलामी ली गई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष *रितेश जैन* ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। मुख्य अतिथियों ने देश की आजादी एवं वर्तमान परिस्थितियों पर ओजस्वी उद्बोधन दिया।
*सांस्कृतिक कार्यक्रम*…
नगर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, सामाजिक समरसता, जैविक खेती, शराबबंदी, पेपर लीक, एसआरआई आदि विषयों पर लगभग *12 शानदार प्रस्तुतियां* दी गईं। बाबा भोलेनाथ की पालकी की प्रस्तुति विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रमों ने देश की एकता-अखंडता और बुराइयों को मिटाने का स्पष्ट संदेश दिया।
ऑडिटोरियम में जगह कम पड़ गई। नगर पालिका द्वारा सभी के लिए लड्डू-पानी की उत्कृष्ट व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई।
*सम्मान एवं पुरस्कार*….
कार्यक्रम में *30 उत्कृष्ट अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकों* का सम्मान किया गया। साथ ही 80% से अधिक अंक लाकर नगर का नाम रोशन करने वाले लगभग *100 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं* एवं सभी *एनसीसी कैडेट्स* को पुरस्कृत किया गया।
जजमेंट टीम के स्कोर के आधार पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में:
– *हायर सेकेंडरी:* पीएम श्री कन्या विद्यालय सिवनी मालवा – प्रथम स्थान – लगातार 10वीं बार
– *हाई स्कूल:* सीएम राइज सांदीपनि स्कूल सिवनी मालवा – प्रथम स्थान
– *मिडिल स्कूल:* श्री ज्ञान रत्न अकादमी बानापुरा – प्रथम स्थान
विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में *मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमर सिंह ऊईके* द्वारा आभार व्यक्त किया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

