

नर्मदापुरम / 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ नर्मदापुरम एवं इनरव्हील क्लब ऑफ नर्मदापुरम द्वारा CWSN कन्या छात्रावास एवं संकल्प मूक बधिर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान के साथ विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सेवा भावना का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान CWSN कन्या छात्रावास की छात्राओं के कपड़े सिलने हेतु एक सिलाई मशीन एवं छात्राओं के लिए लोअर प्रदान किए गए। साथ ही, दोनों संस्थाओं के बच्चों को स्वल्पाहार वितरित किया गया। क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
इनरव्हील क्लब अध्यक्ष रितु जैन ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली आजादी को सार्थक बनाने के लिए समाजसेवा एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना हमारा दायित्व है। सचिव अंशु अग्रवाल ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों के बीच सेवा कार्य करना ही स्वतंत्रता दिवस की भावना को सार्थक रूप से आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की सदस्या सुनीता अग्रवाल, नीरजा फौजदार, अंजू गुप्ता, वन्दना समैया, निधि जैन, भावना चावरा, मऊ चौधरी अर्चना सिंघई, किरण पाठक, डॉ.ममता सिंह चौहान, बबिता विजयवर्गीय, आराधना जैन सहित रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजीव जैन सहित सदस्य आनन्द चौधरी, सुलभ अग्रवाल, शील सोनी, मनीष गुप्ता, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र गोयल एवं संजय व्यास उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

