


नर्मदापुरम / इटारसी / अग्रवाल समाज की संस्था अग्रवाल बहुरानी मण्डल द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर शहर के साईं कृष्णा रिसोर्ट पर जश्न ए हिंदुस्तान उत्सव सावन के रंग आजादी के संग आयोजित किया गया था। जिसमें अग्रवाल समाज की महिलाओं ने देश भक्ति गीतों पर आधारित प्रतियोगिता ओर नृत्य आयोजित किया। जिसमें महिलाओं ने देश की आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया बहुरानी मण्डल की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि यह उत्सव पहली बार आयोजित किया गया है। जिसमें हमने 2 थीम रखी थी रंग ए सावन ओर जश्न ए हिंदुस्तान दोनों ही थीम्स पर महिलाओं ने आजादी ओर सावन का उत्सव मनाया दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें हाऊजी देशभक्ति पर आधारित फैशन शो आयोजित किया। साथ ही देश भक्ति गीतों पर सभी महिलाओं ने जमकर नृत्य किया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

