
नर्मदापुरम / नर्मदापुरम संभाग के सतरस्ते पर परोपकार व समाज सेवा की एक अनूठी पहल देखने को मिली जिसमें नि: स्वार्थ सेवा संगठन” इटारसी के द्वारा फुटपाथ व चौक चौराहों पर दुकान लगाकर जीविका यापन करने वाले जरूरतमंदों और गरीबों को छातें वितरित किए गये ।
वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश करिया ने बताया कि हमारे द्वारा शहर का अवलोकन किया गया। जिसमें यह पाया गया कि नर्मदापुरम के चौक चौराहों पर खिलौने बेचने वाले, चने फुटाने बेचने वाले, बूट पॉलिश, सब्ज़ी बेचने वाले सहित अन्य ग़रीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को कभी धूप, गर्मी, बारिश में कठिनाइयो का सामना करके दो वक्त की रोटी का इंतजाम करना पड़ता है और अपनी जीविका यापन करते हैं।
नि: स्वार्थ सेवा संगठन” इटारसी के द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए छाता वितरण का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया और आज आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी जरूरतमंदों को छाते वितरण किए गए।
इस अवसर पर समाजसेवी रमन सिंह द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए गरीबो को छाते वितरण किए और कहा कि नि: स्वार्थ सेवा संगठन इटारसी के वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश करिया व उनकी पूरी टीम के द्वारा किया जा रहा समाजिक कार्य प्रशंसनीय व प्रेरणादायक है ।
सामाज सेवी शंकर लाल परदेशी इटारसी नर्मदापुरम ने इस पहल को एक सराहनीय सामाजिक कार्य बताया है, उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस प्रेरणादायक समाज कार्य से सभी परोपकारी नागरिक गरीब जरूरतमंद लोगों की सहायता की ओर प्रेरित होंगे और इसी तरह गरीबों को विभिन्न प्रकार की सहायता करते हुए राहत और बचाव कार्य करते रहेंगे।
बुदनी जिला सीहोर के समाज सेवी सुनील कुमार चौहान ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग करते हुए सराहना की और यह संदेश दिया कि हम सभी समाजसेवी को मिलकर गरीब मजदूर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा सहायता करनी चाहिए। परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म है।
नर्मदापुरम से समाजसेवी करन सिंह राजपूत ने समाज सेवी संगठन के परोपकारी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और स्वयंसेवी संगठन की आर्थिक क्षमता अनुसार हर पीड़ित शोषित, जरूरमंद व्यक्ति की मदद का संकल्प लिया।
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी इस अनूठी पहल की प्रशंसा करता है और यह अपील करता है कि नि:स्वार्थ सेवा संगठन इटारसी के समाज सेवी कार्यो में सहयोग कर मानव सेवा के लिए मिशाल पेश करें ।
इस समाजसेवा कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश करिया,
समाजसेवी सुनील चौहान, बुदनी, समाज सेवी शंकरलाल परदेशी, करन सिंह राजपूत, रमनसिंह राजपूत, समाजसेवी सगीर खान, जीवन लाल मामा, योगेश डागोर, एड्वोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता डी पी मेहरा, समाज सेवी विपिन दिवाकर, देवेन्द्र मालवीय, वीरेंद्र खरे, हुकुम कटारिया, रीतेश टाक सहित अन्य सभी समाजसेवी मौजूद रहे ।

