नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / एसडीएम सिवनी मालवा ने मूंग उपार्जन केंद्रों एवं वेयरहाउसों का किया औचक निरीक्षण तोल-कांटों और मूंग की गुणवत्ता की जांच की। किसानों ने जताई संतोषजनक खरीदी पर प्रसन्नता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/एसडीएम) सिवनी मालवा द्वारा क्षेत्र में संचालित मूंग उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न वेयरहाउसों एवं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक राजेश निरीक्षक एवं राजस्व टीम भी साथ उपस्थित रही।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक दल ने निम्नलिखित स्थलों का सघन जायजा लिया….
वीर तेजाजी वेयरहाउस ग्राम रहेड़ा एसडीएम ने उपार्जन स्थल पर पहुंचकर मूंग की आवक, भण्डारण एवं गुणवत्ता का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मां नर्मदा वेयरहाउस ग्राम चापड़ाग्रहण वेयरहाउस परिसर में पहुंचकर तोल-कांटे (इलेक्ट्रॉनिक धर्म कांटा/वेब्रिज) का सत्यापन किया गया ताकि किसानों को तोल में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गुणवत्ता एवं तोल-कांटों की हुई जांच…..
एसडीएम द्वारा उपार्जन केंद्र पर रखी मूंग की ढेरी तथा बोरों की रैंडम चेकिंग कर अनाज की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया। साथ ही कंप्यूटर एंट्री व्यवस्था, किसानों की सुविधाओं एवं छाया-पानी के इंतजामों का भी जायजा लिया गया।
किसानों ने जताई संतुष्टि उपार्जन केंद्र पर उपस्थित कृषकों से एसडीएम ने सीधे चर्चा कर उपार्जन व्यवस्था की जानकारी ली। चर्चा के दौरान उपस्थित किसानों ने बताया कि उपार्जन केंद्र पर तोल एवं खरीदी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित हो रही है, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। एसडीएम ने संबंधित प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन के नियमानुसार ही गुणवत्तापूर्ण मूंग का उपार्जन किया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उपार्जन कार्य में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।

