





नर्मदापुरम / इंस्पायर पोदार लर्न स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थियों अर्णव सिंह चौहान एवं भूमिका कदम ने आत्मविश्वास के साथ किया।
समारोह में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्री-प्राइमरी के नन्हे-मुन्ने बच्चे फैंसी ड्रेस में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ के अथक प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्रीमती किरण सोनाकिया, सेवानिवृत्त शिक्षिका ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतीक्षा दुबे एवं प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र यादव ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन, मेहनत एवं जिम्मेदारी का महत्व समझाया।
समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, उत्साह और गर्व की भावना के साथ हुआ।

