

नर्मदापुरम / अखंड ब्राह्मण सेवा समिति रजिस्टर्ड (भारत वर्ष) नर्मदापुरम इकाई द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। निमसाड़िया निवासी लालता प्रसाद मलैया के द्वारा विगत दिनों गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने के संबंध में कानूनी कार्यवाही किए जाने ज्ञापन सौंपा गया।
गौमाता हमारी आस्था का केंद्र है…
उपरोक्त विषय में समिति ने मांग की है कि आरोपित व्यक्ति को कठोर से कठोर दण्ड मिलना चाहिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उक्त व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन भी दिया गया।। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में समिति के जिला अध्यक्ष आचार्य पंडित नीरजेश त्रिपाठी, सचिवद्वय आचार्य पंडित दिनेश महाराज और पंडित राम गोपाल चौबे, संगठन मंत्री पंडित आनंद थापक, पंडित शिवनारायण शर्मा, पंडित संजय तिवारी एवं पंडित कुशाग्र उपस्थित रहे।

