


बुधनी / लुधियाना / देशव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ट्राइडेंट ग्रुप ने हर उस स्थान पर जहां कंपनी की विनिर्माण इकाइयां स्थापित है वहां भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जन भागीदरी की भावना को सशक्त किया।
मध्यप्रदेश के बुधनी में ट्राइडेंट ग्रुप ने बुधनी नगर परिषद, स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं शैक्षणिक संस्थानो तथा स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक विराट तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें 7000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह यात्रा आर०ओ०बी० बुधनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दशहरा मैदान में सम्पन्न हुई। पूरे आयोजन ने राष्ट्रीय गौरव, एकता और सामुहिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।
बुधनी के अलावा पंजाब स्थित ट्राइडेंट ग्रुप की इकाइयों मे भी तिरंगा यात्राओं को लेकर व्यापक उत्साह देखा गया। पंजाब की संघेड़ा और धौला इकाइयों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बरनाला में एक हजार से अधिक कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने मोटरसाइकिल रैली में सहभागिता करते हुये राष्ट्रीय ध्वज के साथ देशभक्ति का प्रदर्शन किया तथा एकता, अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, सदस्य राज्यसभा एव चेयरमैन एमेरिटस, ट्राइडेंट ग्रुप ने कहा….
“हम राष्ट्रभाव और राष्ट्रीय एकता को सुद्दढ़ करने वाले हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। देशभक्ति केवल एक भावना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर तिरंगा यात्रा हमें यह स्मरण कराती है कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण सामूहिक जिम्मेदारी, सार्थक प्रयासों और निरंतर कर्म के माध्यम से ही संभव है।”
तिरंगा यात्राओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को तिरंगे के नीचे एकजुट करते हुये राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और जन भागीदारी का सशक्त संदेश दिया। साथ ही, इन आयोजनों ने भारत की राष्ट्रीय पहचान, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता के लिये दिये गए बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुये ऐसे अभियानों में बढ़ती जन सहभागिता को भी प्रतिबिंबित किया।

