




नर्मदापुरम / BHRC ग्रुप द्वारा संचालित “बीएचआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, सिवनी मालवा” का भव्य शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्य मंत्री मोहन नागर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत देव सिंह, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा, नर्मदापुरम के विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, सिवनी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन, हरदा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, नर्मदापुरम सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत के साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, विभिन्न मंडल, मोर्चे एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य, समाजसेवी, चिकित्सक, पत्रकारगण, बीएचआरसी टीम के सदस्यों की उपस्थिति में हॉस्पिटल का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने फीता काटकर और भगवान श्री गणेश का पूजन दर्शन कर सर्वसुविधा युक्त एवं सुसज्जित अस्पताल का शुभारंभ किया।
बीएचआरसी ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विशाल सिंह बघेल ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। आपने बताया कि अब सिवनी मालवा में इमरजेंसी, आइसीयू जैसे सुविधा भी उपलब्ध है। मरीज को इमरजेंसी के लिए बड़े शहरों की तरफ नहीं जाना पड़ेगा, अब सारी स्वास्थ्य सुविधाएं यहीं पर संभव हो सकेगी।
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सिवनी मालवा क्षेत्र में सर्व सुविधायुक्त हॉस्पिटल की सौगात देना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर बीएचआरसी के सभी कर्मठ डॉक्टर एवं साथियों को मैं शुभकामनाएं देता हूं और प्रगति की कामना करता हूं। पद्मश्री मोहन नगर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा अपने आप में एक बड़ी मानव सेवा है और अस्पताल की सभी सुविधाओं का लाभ क्षेत्र की जनता लेगी जिससे मानव सेवा का कार्य भी होगा।
अस्पताल के संचालक डॉ. विशाल सिंह बघेल, डॉ. पूनम सिंह राजपूत, डॉ. नवोदित राठौर ने अतिथियों को स्मृति चित्र भेंट किए और सभी का आभार व्यक्त किया।

