


नर्मदापुरम / शहर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुमेराती में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन मौसम विभाग द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन विषय शामिल किए गए थे जिनमें पर्यावरण, जलवायु और मौसम थे ।
स्कूल की कक्षा 9 वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम रीना प्रजापति, द्वितीय शिव रानी एवं तृतीय अंजलि कहार रहीं। छात्राओं को प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया और मौसम विभाग के वैज्ञानिक पवन परिहार द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति सांवले द्वारा किया गया। इस दौरान मौसम वैज्ञानिक ने छात्राओं को पर्यावरण, जलवायु सहित मौसम के अनेक बिंदु पर चर्चा की और उन्हें अनेक प्रकार की जानकारी दी। मौसम के बारे में वैज्ञानिक श्री परिहार ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार मौसम पर्यावरण को प्रभावित करता है और उसका जलवायु पर क्या असर होता है। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ छात्राएं मौजूद थे।

