


नर्मदापुरम / सोहागपुर / देशभर में मनाया जा रहे पर्यावरण पखवाड़े के अंतर्गत हरियाली अमावस्या के विशेष अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें अतिथि के रूप में एसडीएम डॉक्टर बबीता राठौर, नगर परिषद अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोहागपुर श्रीराम सोनी, थाना प्रभारी सोहागपुर गिरीश त्रिपाठी, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोहागपुर राकेश कुमार उईके उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गई, इसके उपरांत सरस्वती वंदना की गई । सरस्वती बंदना उपरांत अतिथि परिचय एवं अतिथि स्वागत का हुआ । अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार कुमार दुबे द्वारा कराया गया।
अतिथि उद्बोधन में सर्वप्रथम नगर परिषद अधिकारी धर्मेंद्र शर्मा ने हरियाली अमावस्या की सभी को शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा बरसात के मौसम में पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुझे बड़ी खुशी हुई कि आप भी इस वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता कर रहे हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार उईके ने कहा कि शासन की ओर से पर्यावरण को बनाए रखने के लिए पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम प्रारंभ किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं और आम नागरिक एवं प्रतिनिधियों के द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में सहभागिता कर रहा हूं।
वहीं एसडीएम डॉक्टर बबीता राठौर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन ने कहा कि मुझे विद्यालय में आकर अच्छा लगा जैसा कि सरस्वती शिशु मंदिरों को उनके संस्कार और अनुशासन से जाना जाता है आज मुझे वह झलक दिखाई दी। अभी जो प्रार्थना छात्र छात्राओं के द्वारा की गई बहुत ही व्यवस्थित ढंग से की गई । सारे छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में अनुशासित बैठे रहे उन्होंने सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं प्रदान की। थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि मैं भी सरस्वती शिशु मंदिर रीवा का भूतपूर्व छात्र हूं और मुझे यहां आकर अपने स्कूली जीवन की याद ताजी हो गई, उन्होंने कहा कि सरस्वती स्कूल का छात्र किसी भाषा या किसी विषय में कमजोर हो सकता है परंतु उसमें संस्कार अनुशासन और देशभक्ति के भाव जरूर देखने में मिलेंगे। वह देश का एक अच्छा जिम्मेदार नागरिक जरूर बनेगा। उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन विद्यालय संचालन समिति के व्यवस्थापक संजीव दुबे द्वारा किया गया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में अतिथियों ने वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पालीवाल, संरक्षक कन्नूलाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजा पटेल, कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव देवराज पटेल, समिति सदस्य सौरभ सोनी, अन्ना काका, नगर परिषद राजस्व शाखा प्रभारी संजय परसाई एवं विद्यालय के छात्र, छात्राए एवं शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

