


नर्मदापुरम / शहर के समीपस्थ ग्राम निमसाड़िया में एक निजी वर्कशॉप परिसर में गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य और पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म अनुयायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा है।
यह है पूरा मामला….
एक लोहे के कारखाने में ग्राम निमसाड़िया निवासी लालता प्रसाद मलैया द्वारा गौवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य किए जाने की बात विभिन्न समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई है।सर्व ब्राह्मण समाज एवं सनातन धर्म के अनुयायियों ने कहा कि गौवंश सनातन धर्म में अत्यंत पूजनीय है। इस घृणास्पद और क्रूर कृत्य से आम जनमानस की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। उन्होंने इस कृत्य को किसी भी सभ्य समाज के लिए अत्यंत निंदनीय और अक्षम्य बताया है।ज्ञापन में पुलिस अधीक्षक से कहां कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी लालता प्रसाद मलैया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत तत्काल और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इस मौके पर दिनेश तिवारी, गोविंद दुबे, पंकज तिवारी, आयुष सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

