



नर्मदापुरम / दिनांक 13/08/2026 गुरुवार को नर्मदापुरम अनुभाग पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में थाना कोतवाली नर्मदापुरम, थाना देहात, महिला थाना एवं थाना आजाक के थाना प्रभारीगण तथा पुलिस स्टाफ ने सहभागिता की।
रैली का आयोजन एसडीओपी जीतेन्द्र पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगा ध्वज के साथ वाहन रैली में सहभागिता करते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। एवं वाहन रैली के समापन के बाद शहर के सभी मुख्य मार्गो से पैदल तिरंगा यात्रा निकाली गई इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह एवं देशभक्ति की भावना देखने को मिली। रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश दिया गया। नर्मदापुरम अनुभाग पुलिस द्वारा नागरिकों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने की अपील की गई।

