


नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को पचमढ़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।
आबकारी विभाग की टीम ने पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र अंतर्गत जलगली, नागफनी, कालझाड़, भाजियागिरी एवं निबुगिरी के आसपास के क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अवैध रूप से संग्रहित एवं बिक्री के लिए रखी गई मदिरा जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 06 प्रकरण कायम किए गए। टीम ने मौके से 130 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा एवं विदेशी मदिरा जब्त की। जप्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग 9,000 रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हितेश विशोरिया, रघुवीर निमोदा एवं स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुई।

