

नर्मदापुरम / ग्राम निमसाड़िया निवासी द्वारा माखन नगर रोड स्थित ब्रिज के नीचे संचालित लोहे के कारखाने में कार्यरत एक कर्मचारी पर गौ माता के साथ कथित रूप से कुकृत्य किए जाने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को लेकर संबंधित थाना पुलिस एवं प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है ग्राम निमसाड़िया निवासी लालता मलेया उर्फ लल्ला पेड़हार लोहे के कारखाने में कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व लोहे के कारखाने के अंदर गौ माता के साथ कथित रूप से कुकृत्य किया गया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद कानूनी कार्रवाई की जाए। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राजीव गौर जिला अध्यक्ष, विशाल चौकसे नगर अध्यक्ष, धीरज चौकसे, जिला मंत्री एवं राष्ट्रीय बजरंग अंशुल राय, जिला महामंत्री पंडित दीपक उपाध्याय, जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी रवि शर्मा, नगर अध्यक्ष आशीष चौहान, नगर उपाध्यक्ष रोहित अहिरवार, नगर उपाध्यक्ष दीपेश मालवीय, नगर उपाध्यक्ष रजत सिंह पटेल, नगर मंत्री विजय मेहरा avm ओम सोनी नगर मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।

