
नर्मदापुरम / राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे एसएनजी ग्राउंड पास स्थित शहीद गैलरी से निकाली जाएगी। जिला सहसंयोजक नपाध्यक्ष नीतू यादव ने आमजन से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा कहा गया है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नर्मदापुरम नगर में वुधवार 12 अगस्त को एसएनजी ग्राउंड के पास स्थित शहीद गैलेरी के नजदीक से यात्रा प्रारंभ होगी। उन्होंने इस रैली में शामिल होने वाले समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय नियम का पालन करें और हेलमेट जरूर पहनकर आएं।

