
नर्मदापुरम / नपाध्यक्ष नीतू यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 11 में स्थित राधा माधव नगर में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य को समय सीमा में तथा गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिए। सड़क और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती यादव को धन्यवाद दिया।
निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती यादव के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता केशव उर्मिल, प्रसन्न हर्णे, उपयंत्री रीना गुप्ता, पार्षद गणेश बाबरिया, वार्डवासी उपस्थित रहे।

