
नर्मदापुरम / इटारसी / इटारसी निवासी सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी बसंत गिरी गोस्वामी को ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स एसोसिएशन का प्रांतीय महामंत्री नियुक्ति किया गया है। उनकी नियुक्ति एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर दुबे ने की है। श्री गोस्वामी ने बताया कि वे संगठन के नियमों के अनुसार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों के लिए काम करते रहेंगे।

