
नर्मदापुरम / 100 तिरंगा झन्डे जय बाला निगम को निःशुल्क मिलने पर जय बाला निगम ने दस झन्डे नेहरू पार्क में लगवाये एवं 90 झन्डे कोरीघाट से गुरुप्रसाद क्षेत्र में निःशुल्क वितरित किए।
शास्त्री वार्ड तिरंगे से जगमगाया……
पूर्व पार्षद तेज गौर, पार्षद श्रीमती शिल्पा गौर ने जय बाला के साथ होटल पर झन्डा लगाकर शुभारम्भ किया। जय बाला निगम ने कोठी बाजार, सिटी पोस्ट आफिस स्व सहायता समूह के झन्डे बेचे, घर पर तिरंगा झन्डे को लगाया। जय बाला निगम ने राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री के लिए नागरिकों को जागरूक किया कि सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज अपने अपने घरों पर अवश्य लगाये ।

