


नर्मदापुरम / श्रावण मास के पावन पर्व पर आई टी आई स्थित पंचवटी फेस 2 की महिला मंडल एवं सुंदर काण्ड पाठ मंडल की महिलाओं ने मां नर्मदा तट श्री विवेकानंद घाट से पंचवटी फेस 2, शिवालय तक कांवड़ यात्रा निकाल कर महाराजाधिराज श्री महादेव का मां नर्मदा के जल से महाअभिषेक किया तथा सभी महिलाओं, भक्तों ने महाआरती कर महाप्रसादी वितरण किया। विगत आठ वर्षों से निरन्तर जारी इस कांवड़ यात्रा समारोह में समस्त कालोनी वासियों महिला पुरूषों ने उत्साह उमंग के साथ भक्ति भाव सहित शामिल होकर धर्म लाभ लिया। कांवड़ यात्रा का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भव्य स्वागत किया।

