

नर्मदापुरम / राज्य शिक्षा केंद्र के पत्र क्रमांक 3740 दिनांक 24.6.2026 भोपाल के पत्र के पालन के अनुरूप मध्य प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। पद पूर्ति की अनुसार ही जिला नर्मदा पुरम में भी रिक्त पदों की पूर्ति के लिए दिनांक 6 अगस्त 2026 को काउंसलिंग आयोजित की गई थी। परंतु अपरिहार्य कारणों से एवं कुछ लोगों की व्यक्तिगत हित के कारण जिला नर्मदापुरम के जन शिक्षक एवं विकासखंड एकेडमिक समन्वयक के सभी पद रिक्त घोषित कर दिया गए है। शिक्षक संघ द्वारा बताया गया कि जैसा की कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है इसके विरोध में नर्मदापुरम जिले के समस्त बीएसी एवं सीएसी द्वारा कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नर्मदापुरम, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण नर्मदापरम, जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम एवं जिला परियोजना समन्वयक नर्मदापुरम को ज्ञापन सौंप कर समस्त पद को रिक्त करने के विरोध में विरोध दर्ज कराया गया।
राज्य शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के समस्त बीएससी एवं सीएससी ने अपनी मांग सभी अधिकारियों के समक्ष रखी एवं राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप पदों की पूर्ति हेतु ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव गजेंद्र बछले, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष कुंवर सिंह बॉडीबा, संतोष शर्मा बीएसी सिवनी मालवा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बैरागी, पेंशन ब्लॉक अध्यक्ष परमसुख गढ़वाल, संतोष कुमार तनेजा, प्रमोद नागर, रामभरोस यादव, कमलेश कटारे, कमलेश टेकाम, विमल राकेश, चंद्रभूषण वशिष्ठ, पुरुषोत्तम अहिरवार, देवेंद्र खरे, राजेश शर्मा, अमित गौर, बृजेश त्रिवेदी, चंद्रशेखर मौर्य, ब्लॉक केसला से शालीन दास, राजकुमार बघेल, इम्तियाज़ खान, ब्लॉक माखन नगर से राजेश शर्मा, अमित गौर, बृजेश त्रिवेदी, चंद्रशेखर मौर्य, मनोज साहू, प्रदीप कुमार चक्रधर, भगवान दास मेहर, संजय कुमार, महिला जन शिक्षक श्रीमती अरुणा गौर, विद्या ठाकुर, मीरा साहू, ज्योति सूर्यवंशी एवं अन्य सभी उपस्थित हुए।

