
नर्मदापुरम / सोमवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ग्राम धुरपन पहुंचे। इस अवसर पर भीला खेड़ी से प्रारंभ हुई कावड़ यात्रा का ग्राम धुरपन में पहुंचने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ एवं ग्राम वासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया एवं उन पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल सिंह पटेल, गोपाल सिंह राजपूत, नारायण सिंह चौहान, अजय पटेल, संतोष सिंह राजपूत, मंगल सिंह राजपूत, मोती सिंह राजपूत एवं उदय नारायण चौरे सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित थे। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

