नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना देहात नर्मदापुरम श्रीमती उषा मरावी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिग अभियान में थाना देहात पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 03/08/26 एवं 09/08/26 को वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक MP05/ZA 2686 एवं वाहन क्रमांक MP05/ZG 7532 की चेकिंग के दौरान वाहन चालक शराब के नशे में होना पाया गया। जिस पर थाना देहात नर्मदापुरम द्वारा उक्त दोनों वाहन के चालको के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। माननीय न्यायालय द्वारा आज उक्त दो वाहन क्रमांक MP05/ZA 2686 के चालक पर 15,200/- एवं वाहन क्रमांक MP05/ZG 7532 के चालक पर 15,000/- रु. के जुर्माने से दंडित किया गया है।

