
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा पचमढ़ी के नागद्वारी मेला क्षेत्र के अंतर्गत देनवा नदी के किनारे, छिंदवाड़ा रोड पर चेक पोस्ट लगाकर अवैध शराब के विरूद्ध चेकिंग की गई।इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार महोरे, आरक्षक सुरेश शिकेरिया, कंचना धुर्वे द्वारा मेला क्षेत्र में जाने वाले वाहनों की जाँच की गई । बड़ा महादेव, नालंदा टोला, नीबूखंड क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 03 प्रकरण कायम किए गए। जिनमे कुल 20 लीटर कच्ची हाथभट्टी मदिरा जब्त की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4000 /- आंकलित की गई । उक्त कार्यवाही वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक हितेश विशोरिया, रघुवीर निमोदा एवं स्टाफ द्वारा की गई ।

