
नर्मदापुरम / सिविल लाइन्स स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार को भक्ति, उत्साह और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम देखने को मिला। कॉलोनी की समस्त मातृ शक्तियों ने एकजुट होकर भगवान नर्मदेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली और माँ नर्मदा के जल से शिवजी का जलाभिषेक किया। हरित परिधान और भक्ति नृत्य हरियाली के प्रतीक के रूप में महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र धारण कर यात्रा में भाग लिया। मंदिर में पूजन के बाद बैंड-बाजे और भजनों की धुन पर थिरकते हुए यात्रा विवेकानंद घाट की ओर बढ़ी। पुष्प वर्षा से स्वागत और जलाभिषेक विवेकानंद घाट से नर्मदा जल लेकर लौटीं कांवड़ियों का मंदिर समिति ने पुष्प वर्षा और रंग-गुलाल से भव्य स्वागत किया। इसके बाद विधिवत शिवजी का जल चढ़ाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश हरियाली और प्रकृति सहेजने के उद्देश्य से मंदिर समिति के मार्गदर्शन में मातृ शक्तियों द्वारा कॉलोनी परिसर में बिल्वपत्र के पाँच पौधे लगाए गए। प्रसाद वितरण एवं आभार धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। नर्मदेश्वर महादेव समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में समस्त श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों का आभार व्यक्त किया गया।

