
नर्मदापुरम / सोमवार दिनांक 10 अगस्त 2026 को राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सी ए सी एवं बी ए सी की सेवा शून्य करने के विरोध में दिया ज्ञापन। राज्य शिक्षा केंद्र के आदेश 2026 के तहत में की जा रही थी, वह बिल्कुल सही थी। जिसमें रिक्त पदों पर पद पूर्ति की जाना थी। परंतु किसी विशेष कारण से दिनांक 6 तारीख को होने वाली बीएससी काउंसलिंग को कैंसिल कर दिया गया एवं अब उसके स्थान पर तारीख 12 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। जिसमें सभी पदों पर काउंसलिंग की जाना है इस संदर्भ में राज्य शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि वर्ष 2026 के आदेश के अनुसार काउंसलिंग होती है, तो हमें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।क्योंकि वर्ष 2026 हेतु जो आदेश जारी हुआ है, उसमें केवल पदों की पूर्ति हेतु काउंसलिंग की जाना है। जबकि 12 तारीख को होने वाली काउंसलिंग के लिए सभी पदों को रिक्त करते हुए काउंसलिंग का उल्लेख किए जाने का उल्लेख समाचार पत्रों में प्रकाशित किया गया है। इस संदर्भ में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया कि यह सही है कि 2026 में जो काउंसलिंग होना है, वह केवल रिक्त पदों पर की जाना थी जहां पद खाली है। केवल उन्हीं पदों की पूर्ति की जाना थी ना कि पहले से भरे हुए पदों को खाली किया जाए ऐसा राज्य शासन के लेटर में कहीं कोई उल्लेख नहीं है, कि किसी भी पहले से पदस्थ सीएससी बीएससी को हटाकर के पद पूर्ति की जाए बल्कि केवल उन्हीं स्थानों पर पूर्ति की जाना थी। पत्र द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व से जो भी बीएससी एवं जन शिक्षक पदस्थ है, उन्हें पदमुक्त ना किया जाकर केवल पद पूर्ति की जावे जहां केवल पद खाली है । वही पर सी ए सी, बी ए सी की काउंसलिंग की जाए।
वर्तमान में राज्यशिक्षा केंद्र के पत्र में पुराने बी, ए सी एवं ,सी, ए सी को हटाने का कोई उल्लेख नहीं है।
पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही केवल रिक्त पदों पर ही काउंसलिंग की जाए।
क्योंकि पत्र में किसी को हटाने का कोई उल्लेख नहीं है। पूर्व में प्रतिनियुक्ति शब्द में 2 वर्ष एवं 4 वर्ष की प्रतिनियुक्ति की जाती थी अब प्रतिनियुक्ति के स्थान पर सेवा ली जाए शब्द में परिवर्तन कर दिया गया है जिसमें 2 वर्ष ओर 4 वर्ष की सीमा खत्म होकर जब तक सहज रूप से कर्मचारी कार्य कर सके तब तक वह कार्य कर सकता है। पत्र के विपरीत यदि पुराने सी ए सी एवं बी ए सी के पद को शून्य मानकर यदि नवीन नियुक्ति की जाती है, तो हमें न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव गजेन्द्र बछले, प्रदेश प्रतिनिधि सुनील साहू, जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के एस वाडिवा, संतोष शर्मा, बी ए सी सिवनी मालवा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बैरागी, पेंशन संघ ब्लॉक अध्यक्ष परम सुख गढ़वाल, बिमल राकेश, राजेश शर्मा, अमित गौर, ब्रजेश त्रिवेदी, चंद्र शेखर मौर्य, मनोज साहू, प्रदीप कुमार चक्रधर, भावनदास मेहर, संजय राय, राजकुमार बघेल आदि सदस्य उपस्थित थे।

