
नर्मदापुरम / द चैम्प्स फन स्कूल में आज साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित विभिन्न ओलंपियाड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया।
एसओएफ द्वारा जारी वर्ष 2025-26 की पदक विजेता सूची के अनुसार विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड, अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड एवं अंतरराष्ट्रीय जनरल नॉलेज ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किए।
इस अवसर पर द चैम्प्स फन स्कूल की निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी, प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी, उप-प्राचार्य श्रीमती काकोली रॉय चौहान, स्कूल कॉर्डिनेटर श्रीमती रीना मालवीय, अकादमिक कॉर्डिनेटर श्रीमती स्नेहा शर्मा एवं एडमिन ऑफिसर श्रीमती विनीता जैसलानी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय इंग्लिश ओलंपियाड में दक्ष हर्ने, दिविशा यादव एवं अयांश दुबे ने उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अंतरराष्ट्रीय मैथ्स ओलंपियाड में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता के स्वर्ण पदक प्राप्त किए। पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में माही माछीवार, अद्विक साहू, दक्ष हरने मानसी पुरविया, अन्वेषा गौर, निर्वी तोमर, श्रीनिति पटेल, आश्वत सिंह, सौभाग्या पटेल, कार्तिक ठाकुर, आंजनेय सोनी, दृष्टि शर्मा, अध्विक गोयल, संस्कृती काकोड़िया एवं मीरा मेहर शामिल हैं। मैथ्स ओलंपियाड में अद्विक साहू ने क्षेत्रीय स्वर्ण पदक के साथ विशिष्टता का स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया।
अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान ओलंपियाड में शौर्य सोलंकी, दक्ष हर्ने, अर्शिव त्रिपाठी, निर्वी तोमर एवं नव्यांशी सिंह ने उत्कृष्टता का स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं निकुंज वाधवानी, नमित गोहिते, वरुन मूलचंदानी एवं डॉली यादव ने विशिष्टता का स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि में विद्यालय के शिक्षकों एवं परीक्षा प्रभारियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी सराहा गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी को उनके मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। वहीं एसओएफ ओलंपियाड परीक्षा की प्रभारी श्रीमती स्नेहा राजपूत एवं सुश्री स्वाति कहार को परीक्षा के सफल संचालन, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन में योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशीष चटर्जी ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ओलंपियाड जैसी प्रतियोगिताएँ बच्चों में विषयगत ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास, तार्किक सोच एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “हर उपलब्धि आगे बढ़ने की एक नई प्रेरणा होती है। आप सभी ने अपनी मेहनत से विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इसी उत्साह और लगन के साथ आगे भी प्रयास करते रहें और नई ऊँचाइयाँ हासिल करें।”
विद्यालय की निदेशक श्रीमती जूही चटर्जी ने भी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने एवं अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करती हैं।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को पदक एवं सम्मान प्रदान किए गए। द चैम्प्स फन स्कूल के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। यह विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों की मेहनत तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दर्शाती है।

