
नर्मदापुरम / समेरिटंस स्कूल के 150 एनसीसी केडिट्स ने देशभक्ति के जज्बे के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा थामे कैडेट्स ने अनुशासन और उत्साह के साथ मुख्य मार्गों का भ्रमण किया, जिससे पूरा इलाका देशभक्ति के रंगों में रंग गया। यात्रा स्कूल परिसर से शुरू होकर स्कूल परिसर के आस पास होते हुए वापस स्कूल पर समाप्त हुई। कैडेट्स द्वारा “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे स्थानीय नागरिकों में देशप्रेम की भावना जागृत हुई। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव एनसीसी आफिसर सेकेंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव हवलदार सत्यदेव सिंह एवं शिक्षकगण मौजूद रहे। जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

