
नर्मदापुरम / जिले के पुलिस कप्तान साई कृष्णा एस थोटा के दिशा निर्देशन में एवं एएसपी अभिषेक राजन के मार्गदर्शन में जिले भर में पुलिस के द्वारा सट्टा, जुआ और अवैध शराब के कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रृंखला में जिले के शिवपुर थाना पुलिस ने अमन पिता अनिल जायसवाल उम्र निवासी पगढाल को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 क्वाटर देशी सफेव गोवा के, 15 क्वाटर लाल मशाला के कुल कीमत करीब 6,300 रुपए की अवैध शराब जब्त की, इसके अलावा रोहित पिता जगदीश तिवारी निवासी पगढाल से भी शिवपुर पुलिस ने 27 क्वाटर देशी सफेट कुल 7.740 लीटर शराब कुल कीमती क अवैध शराब जब्त कर कार्यवाही की । अनिल पिता रमेश पांडे निवासी बिसोनी कला के कब्जे से 17 क्वाटरदेशी सफेद गोवा के, 18 क्वाटर लाल मशाला के कुल् कीमत करीब 5,110 रुपए की अवैध शराब जब्त कर शिवपुर पुलिस ने तीनों मामलों में आबकारी एक्ट के मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। वही कोतवाली थाना पुलिस ने सरदार मोहल्ला निवासी सुरजीत सिंह पिता करनाल सिंह सिकलीकर के कब्जे से अवैध रूप से महुआ शराब 05 लीटर कीमत 500 रूपये, जलिंदर सिंह पिता नेपाल सिंह सिकलीकर निवासी सरदार मोहल्ला बंगाली कालोनी के कब्जे से अवैध रूप से महुआ शराब 05 लीटर कीमती 500 रूपये की जेबीटी कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। देहात थाना पुलिस ने न्यास कालोनी निवासी देवकुमार उर्फ मौसम पिता भगवानदास यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब देशी मदिरा 4.68 लीटर कीमत 1,800/- रूपए की जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कारवाई की है।

