नर्मदापुरम / माथुर् वैश्य महिला मंडल की मासिक बैठक रविवार को श्रीमती रेखा निखिल गुप्ता के निवास पर श्रीमती रेखा गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की थीम ऑरेंज कलर की रखी गई, जिसमें बहुत महिलाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सर्वप्रथम नर्मदाष्ठक और फ़िर माथुर वैश्य गीत तत्पश्चात सत्संगी भजन से बैठक की शुरुआत की गई। फ़िर सभी से सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पूछी और उत्तर देने वालो को की रिंग उपहार स्वरुप प्रदान किये गए। तत्पश्चात सभी को लक्की गेम खिलाये गए। जिसमें प्रथम श्रीमती रेखा गोपाल, द्वितीय अंजू गुप्ता और तृतीय श्रीमती मोहिनी गुप्ता रही। सभी को 2 बार से हाउजी खिलाई गई। जिसमें प्रथम संगीता गुप्ता एवं अंजू गुप्ता रही, द्वितीय अर्चना गुप्ता और अंजू गुप्ता, तृतीय रेखा गोपाल गुप्ता और रजनी गुप्ता रही। तत्पश्चात सभी को हरियाली तीज के कार्यक्रम की रुपरेखा बताई गई और तीज क्वीन के नियम बताये। फ़िर केंद्र की हरियाली तीज प्रतियोगिता के बारे मेँ बताया गया। सर्वसम्मति से अगली मीटिंग नम्रता गुप्ता के यहाँ करने का निश्चय किया फ़िर शांति पाठ के बाद बैठक का समापन हुआ। आभार अनीता कपिल गुप्ता मंत्राणी महिला मंडल द्वारा व्यक्त किया।

