

नर्मदापुरम / कायस्थ समाज के मातृशक्ति एवं पुरुष सदस्यों द्वारा भारी बारिश के बीच स्थानीय देवामाई मंदिर सदर बाजार में पौधरोपण किया गया। बारिश में भी समाजजनों का उत्साह देखते ही बना। पौधरोपण के माध्यम से समाज ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में केशव देव वर्मा ने कहा कि पौधा लगाना केवल एक पौधे को जमीन में रोपना नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए जीवन और पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प है। लगाए गए पौधे भविष्य में वृक्ष बनकर समाज को छाया, शुद्ध हवा और प्रकृति का संरक्षण प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।कार्यक्रम में राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा, ज्योति वर्मा, बैंक सेवानिवृत्त विजय वर्मा, ईरा वर्मा, ममता तिवारी, सीबी खरे, प्रीति खरे, केशव देव वर्मा, सुमन वर्मा, शुभम गुप्ता, राधा गुप्ता, सुनील राय, ऋषिकुमार श्रीवास्तव, रितु श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, गुड्डू वर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव सहित अन्य समाज जन शामिल हुए।
प्रकृति का संतुलन बनाने के लिए जरूरी पौधरोपण…..
इस अवसर पर समाजसेवी सुनील राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के बीच पौधरोपण ही प्रकृति का संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। समाज के सभी वर्गों को ऐसे अभियानों में आगे बढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। समाजसेवी राधा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने पौधरोपण को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण की रक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को भी पर्यावरण संरक्षण के अभियानों में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।

