
नर्मदापुरम / पचमढ़ी में आयोजित नागद्वारी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसी क्रम में प्रबंधन ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से मेले से संबंधित किसी भी भ्रामक अथवा अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने पर इसी किसी भी जानकारी को आगे प्रसारित न करने की अपील की है।
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि नागद्वारी मेले के संबंध में प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक अथवा अपुष्ट खबर पर विश्वास न करें। बिना सत्यापन के किसी भी सूचना को आगे प्रसारित नहीं किया जाए। किसी भी प्रकार कीशिकायत, समस्या या सुझाव के लिए निम्न नंबर पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
कंट्रोल रूम: 94247-92105…
परिक्षेत्र अधिकारी, पचमढ़ी पश्चिम: 94247-92106…
परिक्षेत्र अधिकारी, पचमढ़ी पूर्व: 94247-92107…
वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता…
नागद्वारी मेला पचमढ़ी के सतपुड़ा क्षेत्र में आयोजित होने वाला महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ-साथ वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी महत्वपूर्ण है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा इसी उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करें, वन क्षेत्र की संवेदनशीलता को समझें और प्रशासन एवं वन विभाग का सहयोग करें।

