
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में संयुक्त दल द्वारा 9 अगस्त 2026 को ग्राम डोंगरवाड़ा, जासलपुर एवं निमसाड़िया क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिंदबाबा मंदिर के पास डंपर क्रमांक MP 49 H 1166 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाया गया। जांच में सामने आया कि डंपर में ग्राम मनवाड़ा, तहसील माखननगर से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर संयुक्त दल द्वारा डंपर को मौके पर जप्त कर लिया गया तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम देवेंद्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक एवं खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी देहात श्रीमती ऊषा मरावी, तहसीलदार सुनील शर्मा, खनि निरीक्षक बसंत पाटिल सहित खनिज एवं पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।

