

नर्मदापुरम / आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सोहागपुर एवं नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस जनों के साथ दौरा किया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चीचली के भगवान सिंह मीणा, मारागांव में अखिलेश दीवान, ग्राम मांछा के ब्रजकिशोर ठाकुर एवं संजू ठाकुर के निवास स्थान पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के साथ सोहागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुधीर ठाकुर, कांग्रेस नेता मंजेश पटेल, जिला कांग्रेस महासचिव अरुण तिवारी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार एवं राजेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष नर्मदा पुरम विधानसभा क्षेत्र के नर्मदापुरम शहर की ओर रवाना हुए। नर्मदा पुरम स्थित चक्का रोड पर चौपाल पर स्थित सम्मानीय सीनियर सिटीजन (रिटायर्ड कर्मचारी) से मुलाकात की। अपने बीच जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय को पाकर सीनियर सिटीजन ने सहर्ष जिलाध्यक्ष को आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओ कीर्ति मिश्रा, बबलू राठौर, राकेश दुबे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रज्जू (राजेंद्र मिश्रा) एवं पूर्व पार्षद मुन्ना यादव के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा के निवास स्थान पर लाल बहादुर शास्त्री मंडलम कमेटी की आवश्यक बैठक में सम्मिलित हुए। इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 22 सौरभ राय के निवास स्थान पर मंडलम कमेटी की आवश्यक बैठक में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष ओम सेन, नर्मदापुरम नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अनोखी लाल राजोरिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, मंडल अध्यक्ष मंजुलमणी ढिमोले, जितेंद्र गोरेले, विक्की आर्य, शोभाराम पटेल, लीला ठेकेदार, चंपालाल सिरर्वैया एवं NSUI नगर अध्यक्ष रितिक चौहान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे । यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

