
नर्मदापुरम / देहात थाना अंतर्गत साई हेवन सिटी कालोनी डबल फाटक निवासी एक युवक के विरुद्ध पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज किया है। तत्संबंध में पुलिस ने बताया कि फरियादी विवेक शर्मा कृष्णा बिहार कालोनी पुरानी इटारसी ने रिपोर्ट लिखाई है कि साई हेवन सिटी डबल फाटक नर्मदापुरम निवासी मनोज मिश्रा ने नौकरी लगवाने के नाम पर 2,45,000 रुपए ले लिए, इसके अलावा अन्य दो युवकों से भी 1,60,000 रूपये लेकर धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पुलिस ने फरियादी विवेक शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज मिश्रा के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

