
नर्मदापुरम / कलेक्टर सोमेश मिश्रा के दिशा निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम के द्वारा पचमढ़ी नागद्वारी मेले में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम को बड़ी सफलता मिली। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी की मौजूदगी में आबकारी टीम ने ग्राम पगारा में एक रिहायशी मकान में छापामार कार्यवाही की । इस दौरान मकान के अंदर से देशी मदिरा प्लेन की 8 पेटी,लिमोंट बीयर केन की 6पेटी एमडीव्हिस्की रम बोतल एवं पाव की 3 पेटी, ऑफिसर चॉइस पाव की 2 पेटी एवं एक झोले में देशी एवं विदेशी मदिरा के 112 पाव कुल 23 पेटी (208.5 बल्क लीटर) देशी एवं विदेशी मदिरा को जब्त की जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही हैं। आबकारी टीम ने आरोपी ज्ञानीराम मेहरा पिता बुद्ध मेहरा निवासी पगारा को मौके से गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क 34(2) के अंतर्गत प्रकरण कायम कर कार्रवाई की। तत्संबंध में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि जप्त शराब मेले में बेचा जाना संभावित थी। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव द्विवेदी के मार्गदर्शन में वृत्त प्रभारी आ. उप. नि. हितेश विशोरिया श्री निमोदा एवं स्टाफ के द्वारा की गयी।अभी मामले में विवेचना जारी है।

