
नर्मदापुरम / पिपरिया / समेरिटंस (आईसीएसई) पिपरिया के चार खिलाड़ियों का चयन जोनल (भोपाल जोन) अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह फल अवसर है जब समेरिटंस स्कूल के विद्यार्थी भोपाल जोन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में प्रियांश पटेल, तिलक राज पटेल, लोकेश कुशवाहा एवं राघव दीक्षित शामिल हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालन समिति के सदस्यों, प्राचार्य डॉ कल्पना शर्मा, स्पोर्ट्स टीचर अनुराग पालीवाल एवं समस्त शिक्षको ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

