
नर्मदापुरम / शराब का अवैध कारोबार कर रही मंजू मंसोरिया, पति दीपक मंसोरिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी गुप्ता नर्सिंग होम के पीछे 30 लीटर महुआ कच्ची शराब, जिसकी कीमत 3,000 रुपये है। सुमित गोहिया, पिता पवन गोहिया, निवासी बालागंज 26 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत 2,530 रुपये बताई गई है। राज कश्यप, पिता दिनेश, निवासी सेठ गुरु प्रसाद स्कूल के पास, नर्मदापुरम 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। उक्त तीनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किए गए। इस प्रकार थाना कोतवाली पुलिस नर्मदापुरम द्वारा अवैध शराब के कुल 3 प्रकरण दर्ज कर लगभग 39.680 लीटर शराब, कुल कीमत 5,830 रुपये जप्त की गई। उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरी. गौरव सिहं बुंदेला थाना प्रभारी कोतवाली नर्मदापुरम एवं उनि वशंज श्रीवास्तव, उनि रेवाराम गायकवाड, प्रआर राकेश, प्रआर रीतेश, आर हरीश, आर पकेश, आर अविनाशी, आर अजमेश, आर सतीश, आर रोहन, आर पूरनलाल, आर सतोष कीसराहनीय भूमिका रही।

