नर्मदापुरम / इटारसी / स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश अग्रवाल महिला महासभा, इटारसी द्वारा “स्वरांजलि” देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन कल 9 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे नमक रेस्टोरेंट में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में नगर की महिलाएँ देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने देश के प्रति प्रेम, सम्मान एवं समर्पण की भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगी।
महासभा की अध्यक्ष प्रलभ अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का एक सुंदर प्रयास है।

