

नर्मदापुरम / नगरपालिका के अतिक्रमण दल द्वारा यातायात सुगम बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए वीआईपी रोड से 3 ठेले जब्त किए गए हैं। इससे पूर्व उन्हें कई बार मार्ग अवरूद्ध न करने की समझाइश दी गई थी।
अतिक्रमण दल के शेख सिकंदर ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में नगर की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
शुक्रवार को एसएनजी स्कूल, नेहरू पार्क चौराहा और एसपी आफिस चौराहा आदि स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध करने वाले फल एवं सब्जी विक्रेताओं को हटाए गए और तीन ठेले जब्त किए गए। साथ ही फल एवं सब्जी विक्रेताओं को अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया। समझाइश दी गई कि अपने निर्धारित स्थान पर ही व्यवसाय करें।

