
नर्मदापुरम / जयपुर / राजस्थान में आयोजित 42वीं राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने गर्ल्स और बॉयज दोनों वर्गों में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
गर्ल्स कैटेगरी….50 मीटर फ्रीस्टाइल…
मध्य प्रदेश की हार्मनी जैन* ने 28.29 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
इस इवेंट में कर्नाटक की औना अल्वा P 28.37 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। वहीं कर्नाटक की ही दिशा राजेश होंडी 28.56 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक अपने नाम किया।
बॉयज कैटेगरी…. 100 मीटर बैकस्ट्रोक….
मध्य प्रदेश के कृषिव दोषी ने 1:03.83 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस इवेंट में कर्नाटक के एस कृष्ण 1:01.33 सेकंड के साथ पहले स्थान पर रहे और स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के ए पी आर्य सथार 1:02.68 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक मिला।
एक ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में MP के बॉयज और गर्ल्स दोनों ने पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में तैराकी तेजी से आगे बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शर्मा, सचिव जय वर्मा एवं कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़, शिशुकुंज स्वीमिंग अकादमी के डायरेक्टर मनोज दवे कोच आकाश, वेदांत कस्बे ने हार्मनी जैन और कृषिव दोषी को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

