
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / विगत दिनों नगर कांग्रेस पार्टी द्वारा रोड की बदहाल स्थिति को लेकर किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और बुधवार से रोड निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़, एमपीआरडीसी अधिकारी दिनेश लोवंशी* एवं जी.एम.शैलेंद्र सिंह ने बुधवार से काम शुरू करने का आश्वासन दिया था। तय समय सीमा पर काम शुरू होने पर नगर में हर्ष का माहौल देखने को मिला। दीपक दीक्षित ने कहा कि नगर की जनता को रोड नहीं बनने से आ रही परेशानियों से अब मुक्ति मिलेगी। कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की समस्याओं के लिए खड़ी थी, खड़ी है ओर आगे भी खड़ी रहेगी।
निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की गई….
काम शुरू होने पर दीपक दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता की जांच की।
इस अवसर पर दीपक दीक्षित ने कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसडीएम विजय राय, तहसीलदार नितिन झोड़, एमपीआरडीसी अधिकारी दिनेश लोवंशी एवं जी. एम .शैलेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। साथ ही क्षेत्र की जनता एवं मीडिया साथियों को भी धन्यवाद दिया ।
एसडीएम विजय राय ने कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र की जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रोड की गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि रोड निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। रोड कार्य में अगर किसी को भी कोई असुविधा या परेशानी आ रही है तो वह आकर मिल सकता है, रोड से जुड़ी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
बी सी सी कम्पनी हाईवे प्राइवेट लिमिटेड के जी. एम. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि रोड की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा और पूरी कोशिश रहेगी की रोड का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

