
नर्मदापुरम / सामाजिक सेवा एवं मानवता के प्रति समर्पित अग्रणी संस्था लायंस क्लब होशंगाबाद मेन की नवीन कार्यकारिणी का विधिवत गठन स्थानीय आनंद श्री होटल में आयोजित गरिमामय संस्थापन समारोह में संपन्न हुआ। समारोह में लायन हरिसिंह चौहान ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ग्रहण की तथा उनकी टीम ने सत्र 2026-27 के लिए कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह (पिपरिया) उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रेसाइडिंग ऑफिसर एवं पूर्व अध्यक्ष लायन निशांत फौजदार ने पूरे संस्थापन समारोह का गरिमापूर्ण एवं सफल संचालन किया तथा नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराते हुए सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों पर प्रेरक उद्बोधन दिया। संस्थापन अधिकारी एफडीआई एडवाइजर लायन प्रकाश सेठ, पीडीजी लायन दिलीप धारीवाल, इंडक्शन अधिकारी लायन संजीव मालवीय, रीजन चेयरपर्सन लायन उर्वशी शाह, पूर्व कैबिनेट सेक्रेटरी एवं एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी लायन डी.एस. डांगी तथा जोन चेयरपर्सन लायन डॉ. जे.पी. मालवीय विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गेट एरिया लीडर लायन मनीष शाह एवं ब्रांड एंबेसडर नर्मदापुरम लायन डी. एस. डांगी का समस्त लायन परिवार द्वारा सम्मान किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष लायन एस.के. बरेले एवं संरक्षक लायन डॉ. अतुल सेठा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। क्लब के समस्त सदस्यों को पिन लगाकर सम्मानित किया गया। संरक्षक मुन्नालाल जैन, आयोजन समिति अध्यक्ष सुभाष बरेले, सचिव लायन आर.के. गुबरेले सहित सभी पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

