
नर्मदापुरम / सिवनी मालवा / रौनक वेयरहाउस दमाडिया में बारदान की कमी के चलते पिछले चार दिनों से मूंग की तलाई का काम पूरी तरह बंद पड़ा है। इससे किसान परेशान हैं और वेयरहाउस के बाहर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है और ट्रैक्टर ट्रालियों की लाइन लगी हुई है
किसानों का आरोप है कि समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के लिए आए हैं, लेकिन वेयरहाउस प्रबंधन के पास तलाई के लिए आवश्यक बारदान ही नहीं हैं। खत्म होने के कारण न तो मूंग की तुलाई नहीं हो रही है।
किसानों ने बताया कि चार दिनों से चक्कर काट रहे हैं रोज सुबह से लाइन लगाते हैं, शाम को कह दिया जाता है कि बारदान नहीं हैं, कल आना। फसल घर पर पड़ी है और इधर काम बंद है।
किसानों का कहना है कि समय पर तलाई न होने से कई किसानों ने वेयरहाउस के बाहर नारेबाजी कर जल्द व्यवस्था करने की मांग की।
वहीं वेयरहाउस प्रबंधन का कहना है कि बारदान के लिए ऊपर से डिमांड भेज दी गई है और 1-2 दिन में नय बारदान पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद तलाई का काम फिर से शुरू कर दिया जाएगा। किसानों को कहना है कि चार दिनों से लाइन में लगे हैं ट्रालियों का किराया लग रहा है, खाने पीने की परेशानी हो रही है रात में मच्छर काटते हैं।

